#हज़ारीबाग़ की ताजा खबरे_सांप्रदायिक तनाव_कई मोटरसाइकिल और ठेले को किया आग के हवाले.. यंहा की प्रशासन ने संभाला मोर्चा अभी सब कण्ट्रोल में है
हजारीबाग शहर में गुरुवार को निकले शौर्य दिवस जुलूस पर भगत सिंह चौक पर पथराव के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया। एकाएक हुए पथराव के बाद शहर में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते उपद्रवियों ने छह मोटरसाइकिलों व दो साइकिलों को आग के हवाले कर दिया। कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। पेट्रोल पंप भी पथराव किया गया।
कई ठेलों को उलट दिया गया। झड़प की खबर फैलते ही दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। शहर में तनाव की सूचना प्राप्त होते ही डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी मयूर पटेल, सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया। शहर में एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दिया गया है। पुलिस व रैफ के जवान शहर में गश्त लगा रहे हैं। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। सदर थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है।
घटना संध्या करीब साढ़े तीन से चार बजे की है। पांच मिनट के अंदर शहर की सड़कें सुनसान हो गईं और दुकानें बंद हो गई। पुलिस ने उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए अश्रु गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस विभिन्न चौक चौराहों पर तैनात है। वहीं भगदड़ में तीन लोगों की घायल होने की सूचना है। इसमें एक हवलदार महेश यादव भी शामिल है।
इनमें से एक को रांची भेजा गया है। उपायुक्त व एसपी ने लोगों को अफवाह से बचने और घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। विवाद को लेकर बताया जाता है कि झंडा चौक की ओर से आ रहे जुलूस पर भगत सिंह चौक पर पथराव किया गया। इसके जवाब में जुलूस में शामिल लोगों ने पत्थरबाजी की। देखते ही देखते दोनो ओर से पथराव शुरु हो गया। करीब 15 मिनट तक पथराव होता रहा। हालांकि, दोनों पक्ष एक दूसरे पर पहले पथराव करने का आरोप लगा रहे हैं।
इसी दौरान उपद्रवियों ने सिटी प्लाजा के समीप खड़ी छह मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया। दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
आप सभी हज़ारीबाग़ वासियो से अनुरोध है की अपने शहर के माहौल को शांति बनाये रखे | अफवाहों से बचे |
0 Comments:
Post a Comment
Thank to subscribe and encourage us